चाईबासा, अप्रैल 30 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में 1 मई स्वगणना शुरू होने वाली है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जनगणना 2026 को लेकर पत्रकारों के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल तरीके से भी होगी। जनगणना का काम दो चरणों में होगा। 1 मई से स्वगणना का कार्य शुरू हो जाएगा, जबकि 16 मई से लेकर 24 जून हाउस लिस्टिंग और जनगणना की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना के लिए 33 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यह जानकारियां उपलब्ध रहेगी और लोग खुद से भी अपने परिवार की गणना का काम कर सकते हैं। सीएमएमएस पोर्टल और ऐप पर भी सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना को लेकर सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.