लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल और गन्ना विकास परिषद के गन्ना पर्यवेक्षकों का संयुक्त सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम चीनी मिल सभागार में हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों ने गन्ना सर्वे की प्रक्रिया, नियम और सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गन्ना सर्वे कार्य 1 मई से 30 जून तक चलेगा। यह सर्वे जीपीएस आधारित मैट्रिक प्रणाली से किया जाएगा जिसमें केवल पौधा गन्ना का ही सर्वेक्षण किया जाएगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने गन्ना सुपरवाइजरों को सर्वे सट्टा नीति की जानकारी देते हुए कहा कि घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाए और बिना सीमांकन क्षेत्रों में सर्वे न किया जाए। यह भी पढ़ें- 1 मई से 30 जून तक होगा अजबापुर मिल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.