पटना, जनवरी 16 -- बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन यानी मिड डे मील योजना के तहत चल रहे पायलट प्रोजेक्ट 1 फरवरी 2026 से बंद हो जाएंगे। इन्हें इसलिए बंद किया जा रहा है, क्योंकि प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मध्याह्न भोजन के कार्यों से मुक्त नहीं हो पाए थे। अब 1 फरवरी से प्रधानाध्यापकों एवं प्रारंभिक विद्यालयों की शिक्षा समिति के माध्यम से बच्चों को एमडीएम खिलाया जाएगा। इससे संबंधित निर्देश मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र की ओर से गुरुवार को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) को जारी कर दिए गए। इसमें कहा गया है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर मध्याह्न भोजन योजना से जिलों के चयनित एक प्रखंड में विद्यालय के प्रधानाध्यापक-प्रधान शिक्षक के स्थान पर किसी अन...