नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- मीठा खाने की क्रेविंग अक्सर होने लगती है। खासतौर से गर्मियों में तो मीठे में ठंडा-ठंडा सा कुछ खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। हालांकि अब कौन बाजार से बार-बार मिठाई मंगवाए या फिर घंटों रसोई में मेहनत कर के कोई स्वीट डिश तैयार करे। ऐसे में सबसे बेस्ट ऑप्शन रहता है कि मीठे में कुछ ऐसा बना लें, जो फटाफट बन भी जाए और घर में सभी को टेस्टी लगे। आज एक ऐसी ही रेसिपी हम आपके लिए ले कर आए हैं। घर में रखे ब्रेड और दूध से आप टेस्टी अरेबियन ब्रेड पुडिंग बना सकती हैं। ठंडी-ठंडी खाने पर ये बिल्कुल रसमलाई जैसी लगती है। इसे बनाने में आपको ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा और घर में सभी को इसका मलाईदार स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। तो चलिए फटाफट से इसकी फुल रेसिपी देख लेते हैं।अरेबियन ब्रेड पुडिंग बनाने के लिए सामग्री अरेबियन ब्रेड पुडिंग ब...