नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बेजेल इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बेजेल इंटरनेशनल के शेयर सोमवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 73.58 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में तेज उछाल आया है। बेजेल इंटरनेशनल लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में करीब 140 पर्सेंट बढ़ा है। 1 पर 1 बोनस शेयर बांटेगी कंपनीबेजेल इंटरनेशनल लिमिटेड (Bazel International) अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। बेजेल इंटरनेशनल ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट रिवाइज की है। कंपनी ने पहले बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 13 फरवरी 2026 फि...