मेरठ, अक्टूबर 28 -- दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में एक कड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत आगामी 01 नवंबर 2026 (रविवार) से दिल्ली में पंजीकृत वाहनों को छोड़कर अन्य जनपदों और राज्यों में पंजीकृत बीएस-4 (BS-4) एवं उससे नीचे की श्रेणी के सभी व्यावसायिक मालवाहनों और यात्री वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। ​सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मेरठ विकास यादव ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिल्ली में केवल बीएस-6 श्रेणी के वाहन, तथा सीएनजी, एलएनजी एवं इलेक्ट्रिक श्रेणी के वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्हों ने बताया कि दिल्ली सरकार की अधिसूचना के अनुसार, बीएस-6 से नीचे के ...