मुंगेर, अक्टूबर 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली आयोजित की जाएगी। मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रैली में जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। जनता के मताधिकार से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के आंदोलन को तेज करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Banda News: मतदाताओं को उनके अधिकारों से वंचित करना लोकतंत्र की ...