संवाददाता, अप्रैल 23 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के तीन दिन पहले दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष को इसकी जानकारी दी और अपने दूसरे बेटे से शादी कराने का प्रस्ताव रखा लेकिन शादी के दिन वह लड़का भी बीमार पड़ गया। परिवार का तीसरा बेटा शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। तब लापता दूल्हे के पिता ने अपने चौथे बेटे से दुल्हन की शादी तो करा दी लेकिन शादी के बाद वर पक्ष ने दुल्हन की विदाई कराने से इनकार कर दिया है। लड़की पक्ष ने बुधवार को एसपी को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 22 अगस्त 2025 में तय हुई। विवाह की तिथि 20 अप्रैल 2026 में रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.