नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर एक ही दिन में करीब 15% टूटकर 52 हफ्तों के नए निचले स्तर Rs.1,544.40 तक पहुंच गया। इस तेज गिरावट की वजह कंपनी के जून तिमाही (Q1 FY27) के कमजोर नतीजे रहे। मुनाफे में भारी गिरावट और दावों (Claims) का बढ़ता बोझ निवेशकों की चिंता का कारण बन गया। इसके अलावा घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस (MOFSL) ने भी कंपनी के शेयर की रेटिंग घटाकर न्यूट्रल (Neutral) कर दी, जिससे बाजार में बिकवाली और तेज हो गई। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- सरकार के एक फैसले से रॉकेट बना इस टेक कंपनी का शेयर! अभी Rs.16,000 तक जाएगा स्टॉक? यह भी पढ़े...