1 जून से 27 जुलाई तक इग्नू की सत्रांत परीक्षा
देवघर, मई 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। इग्नू में नानांकित स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की सत्रांत परीक्षा 1 जून से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसके लिए कुल 9 परीक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें 3 परीक्षा केंद्र देवघर में है। शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से परीक्षा संचालन को लेकर 29 मई 2026 को परीक्षा केंद्राधीक्षकों की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए निर्देश दिया गया। इस बात की जानकारी देते हुए इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक (प्र.)अरविन्द मनोज कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा हॉल टिकट इग्नू के समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Bihar BEd Admit Card : बिहार बीएड एडमिट कार्ड आज होगा जारी, biharcetbed-brabu.in से करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.