नई दिल्ली, मई 27 -- राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन आपूर्ति संकट के बीच अब पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में तेल की कमी और सीमित सप्लाई से परेशान डीलर्स ने 1 जून 2026 से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय तक समाधान नहीं निकला तो पूरे प्रदेश में ईंधन वितरण प्रभावित हो सकता है। एसोसिएशन का कहना है कि कई दिनों से सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र और ईमेल के जरिए स्थिति से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डीलर्स का आरोप है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है...