नई दिल्ली, जून 6 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य की पात्र महिलाओं को 1 जुलाई से वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करना और उन्हें सम्मान एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने में सहयोग देना है। योजना के तहत पंजाब की प्रत्येक पात्र महिला को Rs 1,000 प्रति माह दिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को Rs 1,500 प्रति माह की सहायता मिलेगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने योजना के ल...