संवाददाता, अगस्त 10 -- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की आए दिन पोल खुल रही है। सड़क धंसने के अलावा ड्रेनेज सिस्टम भी दगा दे रहा है। रविवार को करीब एक घंटे की झमाझम बारिश में ही पानी-पानी हो गया। सड़क किनारे कई स्थानों पर लबालब पानी भर गया। कुछ स्थानों पर इतना ज्यादा पानी भर गया कि तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर कई फीट ऊपर तक उछलता नजर आया। वहीं मरम्मत कार्य के चलते कई जगह डायवर्जन किया गया है। किलोमीटर 29.9 से 30.7 किमी तक तीनों लेन बंद रहीं। ऐसे में लोगों को बारिश के बीच रांग साइड से निकलना पड़ा। सबसे ज्यादा खतरनाक एक्सप्रेसवे पर धड़ाधड़ गुजर रहे दोपहिया और तीन पहिया वाहन हैं। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 13 दिन बाद से ही सड़क के टूटने और धंसने की शिकायतें सामने आने लगी थीं। फिलहाल किलोमीटर 30.3, 28.8, 50.4, 49.7 और 39.7 समेत कई हिस्सों में म...