मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 1 किलो 65 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नदीम निवासी रतनपुर कलां थाना पाकबाड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 65 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक पर पहले भी चोरी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि अधिक मुनाफे के लालच में वह चोरी-छिपे चरस की खरीद-फरोख्त करने लगा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.