1 किलो 3 ग्राम ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने पहुंचे तीन युवक धराए,स्कॉर्पियो जब्त
साहिबगंज, अगस्त 19 -- पतना। रांगा थाना पुलिस ने 1 किलो 3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक स्कार्पियो व तीन मोबाइल फोन को भी जब्त किया है । उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने मंगलवार को रांगा थाना में पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त की अहले सुबह करीब तीन बजे गुप्त सूचना मिली थी कि केशरो गांव के पास पश्चिम बंगाल के कलियाचक व बिहार के दो व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले हैं। इसी सूचना पर एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में छामेमारी दल गठित किया गया। रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने प्राप्त सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी । इसबीच पुलिस टीम स्कार्पियो के वहां पहुंचने का इंतजार करने लगी।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया सफेद रंग का एक स्कार्पियो (बीआर11प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.