नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- घर में नमक ना हो तो सब्जी-दाल का सारा स्वाद गायब हो जाता है। फिर हम दौड़ते-भागते दुकान पर जाते हैं और नमक लेकर आते हैं। अब आप कहेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है, ये तो हर घर की आम बात है। हां, बात तो हर घर की है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो नमक का पैकेट हम घर लाते हैं, उसमें कुल कितने दाने होते हैं? क्यों चौंक गए? अब आप सोच रहे होंगे कि क्या अजीब सवाल है? लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर यही सवाल चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। इस सवाल का जवाब जानने के लिए चार दोस्तों ने ऐसा काम किया कि हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स 1 किलो नमक का पैकेट खोलता है और सारा नमक टेबल पर फैला देता है। फिर उसके साथ उसके तीन दोस्त भी जुड़ जाते हैं और फिर शुरू होता गिनती वाला काम। चारों मिलक...