हजारीबाग, जून 11 -- बरही, प्रतिनिधि। विधायक मनोज कुमार यादव ने डीएमएफटी मद से अनुमंडलीय अस्पताल के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बरही अनुमंडलीय अस्पताल को आधुनिक और संसाधनयुक्त बनाया जाएगा। विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण किया और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शिलान्यास कार्यक्रम में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अस्पतालकर्मी शामिल थे। यह भी पढ़ें- महावीर मंदिर के पास 11.31 लाख की लागत से बनेगा चबूतरा: विधायककार्यक्रम का महत्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि बरही अनुमंडलीय अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल के विकास से जुड़े मामलों को उन्होंने विधानसभा में भी ...