नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नीट सहित अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक धांधली को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने पेपर लीक के आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए कानूनों को और सख्त बनाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात एक बयान जारी कर घोषणा की है इसे लेकर संसद में एक मसौदे पर चर्चा होगी और जल्द से जल्द विधेयक को पारित कराने की कोशिश की जाएगी। इस बीच अब कानूनों में बदलाव को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' को और अधिक सख्त बनाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो संदेश में कड़े कदमों के ऐलान के बाद, सरकार आज कैबिनेट बैठक में कानून में संशोधन और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठ...