भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मानसून की भारी बारिश के दौरान शहर में जलजमाव या जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है। आगामी 1 अप्रैल से नगर निगम की ओर से हथिया नाला सहित शहर के प्रमुख नालों की सफाई और उड़ाही के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लिए वार्ड वार रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि नाला उड़ाही के विशेष अभियान के लिए नगर निगम की ओर से अलग से 100 मजदूरों को बहाल किया है। जोकि डेडिकेटेड तरीके से नाला उड़ाही का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नाला उड़ाही का कार्य रोस्टर के अनुसार ही किया जाएगा। शहर के सभी नालों की उड़ाही ठीक तरीके से हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं नगर आयुक्त खुद ही इसकी मॉनिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.