घाटशिला, अप्रैल 6 -- गालूडीह। सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन शुरू हो गया है जो अभी लगातार चलेगा। आदर्श मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रचार्या शिप्रा दता ने बताया कि केजी,प्रथम और छठी कक्षा का नामांकन चल रहा है जो लगातार चलेगा। दुसरे विधालय से नामांकन के आने वाले बच्चों का टीसी ले रहे हैं।नये बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, फोटो,बैंक खाता संख्या,बल्ड ग्रुप लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे का जाति प्रमाण पत्र नहीं है तो विधालय के द्बारा बनाया जाएगा।बैंक में खाता के लिए विधालय से लेटर पैड में लिखवा कर देने से बैंक खाता खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि धोबोडांगा, धातकीडीह, उर्दू प्राथमिक विद्यालय,कमारीगोडा सहित हुपूडीह के बच्चे एडमिशन लेने आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.