जामताड़ा, मार्च 19 -- 1 अप्रैल से शुरू होगा एचपीवी टीकाकरण अभियान, डीसी ने की समीक्षा दिए निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि।समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। डीसी ने इस संबंध में पहले डीटीएफ में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। वहीं बताया गया कि एचपीवी टीका बच्चियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 आयुर्वग कि बच्चियों को वैक्सीनेट किया जाना है, प्रथम चरण में अभी वैसे बच्चियों जिनकी आयु 14 वर्ष पूर्ण हो चुका है एवं 15 वर्ष से कम है, उन्हें दिया जाना है, यह कार्यक्रम 01 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा एवं प्रथम 03 माह कैंप मोड में चलेगा। मौके पर डीसी ने कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से सुर...