नई दिल्ली, मार्च 28 -- Petrol Price: शुक्रवार को रूस ने गैसोलीन (Gasoline) के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया। रूस की सरकार की तरफ से 28 मार्च को इसकी जानकारी दी गई है। रूसी सरकार ने कहा कि घरेलू स्तर पर आपूर्ति बनी रहे और कीमतों को स्थिर रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। पुतिन की अगुवाई वाली सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब ईरान युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। क्रू़ड ऑयल का रेट लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा सप्लाई चेन भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यह नया फैसला 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा। लोकल मीडिया TASS की रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई 2026 तक यानी अगले 4 महीने प्रतिबंध लगे रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- 17500 रुपये तक महंगा हुआ गोल्ड, क्या आ गया फिर से दांव लगाने का सही समयक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.