नई दिल्ली, मार्च 28 -- 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने वाला है। इस तारीख से देश के अंदर कई नए नियम लागू हो जाएंगे। इसमें एक नियम पेट्रोल से जुड़ा भी है। दरअसल, इन दिनों देश के अंदर अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं, कई जगह पेट्रोल की कमी की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में अब 1 अप्रैल से कम से कम 95 RON (रिसर्च ऑक्टेन नंबर) ऑक्टेन रेटिंग वाले पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी जाएगी। यह नियम 20% इथेनॉल मिश्रण (E20) वाले पेट्रोल को पूरे देश में लागू किए जाने के ठीक एक साल बाद प्रभावी होगा। खास बात यह है कि इथेनॉल की ऑक्टेन रेटिंग काफी ज्यादा, लगभग 108 RON होती है। जब इसे पेट्रोल के साथ 20% तक मिलाया जाता है, तो यह फ्यूल के कुल ऑक्टेन स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। तेल कंपनियों के अनुसार, 20% इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.