बरेली, मार्च 31 -- अटेवा की ओर से सोमवार को नई पेंशन योजना के विरोध में एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर अटेवा के जिलाध्यक्ष डॉ मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षकों के बीच जागृति अभियान इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चलाया गया। इस अभियान में जनपद के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का आव्हान किया गया। इस मौके पर डॉ रजनीश गंगवार, जिला प्रवक्ता ललित चौधरी, सौरभ गुप्ता, सोम शिक्षक महासभा के प्रांतीय संरक्षक डॉ राजेंद्र गंगवार, डॉ छोटे लाल समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.