नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Nitish Kumar News: नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।शाम को वे पटना लौट आए। माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को वे बिहार सीएम के पद से त्यागपत्र देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से सामानों की शिफ्टिंग शुरू हो गयी है। ट्रैक्टर पर सामान लाद कर 1 सर्कुलर रोड पहुंचाया जा रहा है जहां नीतीश कुमार ने लंबे समय तक निवास किया। नीतीश कुमार का नया ठिकाना यही हो सकता है। नीतीश के राज्यसभा जाने पर सियासत भी जारी है। बिहार में बदलते सियासी सीन के बीच मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में हलचल बढ़ी हुई है। शनिवार की सुबह जदयू के कई नेता और सरकार में मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। इनमें विजय चौधरी, अशोक चौधरी शामिल थे। इनके अलावे राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी सीएम आवास पर प...