नई दिल्ली, जुलाई 31 -- इन दिनों देश भर के लगभग सभी राज्यों में मॉनसून ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से बरसती बूंदें कभी-कभी राहत देती हैं, तो कभी मुसीबत बनकर टपकती हैं। इन दिनों देश के कई हिस्सों में यही हाल है। मानसून की झमाझम बारिश ने जहां एक तरफ खेतों को हरा-भरा किया है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों को दरिया बना दिया है। ऐसे में शनिवार यानी 1 अगस्त 2026 को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, यह सवाल इस वक्त लाखों बच्चों और उनके माता-पिता के जेहन में घूम रहा है। मौसम विभाग यानी IMD ने कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गए हैं और मौसम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।अभी तक कोई राष्ट्रव्यापी छुट्टी का ऐलान नहीं सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि शनिवार के लिए देशभर में स्कूल बंद क...