1 अक्टूबर से एमडीएम बंद करने की दी चेतावनी
किशनगंज, सितम्बर 30 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार शाम लगभग 5 बजे प्रधान शिक्षकों ने टेढ़ागाछ के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना), किशनगंज को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है। पत्र में कहा गया है कि पिछले चार-पांच माह से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के लिए राशि आवंटित नहीं होने के कारण विद्यालयों में भोजन सामग्री उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। राशि के अभाव में विक्रेताओं ने विद्यालयों को खाद्य सामग्री देना लगभग पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं, कई विद्यालय प्रधान राशि आने की उम्मीद में अपने स्तर से भुगतान कर रहे हैं, लेकिन अब यह व्यवस्था भी संभव नहीं हो पा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.