हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी। महंगे होते मोबाइल रिचार्ज के बीच सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने किफायती ऑफर के जरिए ग्राहकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। कंपनी के Rs.1 वाले 'फ्रीडम ऑफर' को हल्द्वानी क्षेत्र में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

किफायती ऑफर के लाभ बीएसएनएल के अधिकारी के अनुसार अब तक करीब 800 लोग Rs.1रूपये में नई बीएसएनएल सिम खरीद चुके हैं। कंपनी का यह ऑफर नए ग्राहकों को जोड़ने के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। Rs.इसके तहत रिटेल ग्राहकों को सिम मुफ्त दी जाएगी और 24 दिनों की वैधता मिलेगी जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस है । ऑफर की वैधता 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक लागु रहेगी , यह योजना केवल रिटेल ग्राहकों के लिए है, बिजनेस/बल्क ग्राहकों के ...