नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Multibagger Stocks: निवेशकों को शेयर बाजार में मालामाल करने वाली कंपनी स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के नेट प्रॉफिट में तेज उछाल देखने को मिला है। कंपनी का रेवन्यू 78 प्रतिशत बढ़ा है। अब तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद स्टॉक सोमवार को फोकस में रहेगा। इसमें हलचल देखने को मिल सकती है। बता दें, शुक्रवार को स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 716.90 रुपये के स्तर पर था।2000 करोड़ रुपये के पार रहा रेवन्यू (Sky Gold and Diamonds Q1 Results) कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है कि कंपनी का रेवन्यू 2012.80 करोड़ रुपये रहा पहली तिमाही में रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 78 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टैक्स भुगतान के बाद स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स का प्रॉफिट 2.4 गुन...