मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- भारत के विभिन्न राज्यों के रायतों को एक स्थान पर एक ही समय में तैयार करते हुए मुजफ्फरनगर के होटल ओमेगा में बड़ा पाक कला आयोजन सोमवार को हुआ। इस रायता महोत्सव में देशभर के विभिन्न स्थानों से पहुंचे 100 से अधिक नामचीन शेफ, फूड इन्फ्लुएंसर और फूड क्रिएटर्स ने एक साथ 500 प्रकार के रायता का रिकोर्ड बनाया। इस दौरान 1:45 मिनट में पांच प्रकार के रायता तैयार करने का विश्व रिकार्ड तैयार हुआ। कार्यक्रम के अंत में लंदन बुक आफ रिकॉर्ड के इंटरनेशनल चेयरमैन डा. अविनाश धनंजय सुकनडे ने सभी सैफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रिकार्ड दर्ज कराने के लिए रिकार्डिंग आदि उपयोगी सामग्री सुरक्षित की। मुजफ्फरनगर के होटल ओमेगा में केएमसीसी व फ्लेवर आफ होमसैफ के संयुक्त तत्वावधान में रायता महोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें देश के विभिन्न र...