1,645 पंचायत सचिवों के तबादले पर जताया आभार
जहानाबाद, अगस्त 28 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार पंचायती राज विभाग द्वारा 1,645 पंचायत सचिवों के स्थानांतरण पर अरवल के पंचायत सचिवों ने सरकार और विभागीय मंत्री दीपक प्रकाश के प्रति आभार जताया। अमित कुमार चौधरी एवं सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में पंचायत सचिवों ने मंत्री से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थानांतरित कर्मियों को शीघ्र विरमित करने की मांग की गई, ताकि वे नई जगह समय पर योगदान दे सकें। साथ ही स्थानांतरण से वंचित करीब 600 पंचायत सचिवों के आवेदनों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर आनंद कुमार, नीतीश कुमार, गौतम कुमार, गौरव प्रधान, आलोक कुमार, रेहान अहमद, मो. आतिफ समेत अन्य पंचायत सचिव मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: सैदपुरा पैक्स मतदाता सूची के स्थानांतरण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.