1,576 स्कूलों में कार्यरत 3,661 रसोइयों के खातों में पहुंचेंगे 1.27 करोड़ रुपये
कन्नौज, जुलाई 24 -- कन्नौज, संवाददाता। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिले के 1,576 विद्यालयों में कार्यरत 3,661 रसोइयों के लिए राहत की खबर है। रसोइयों के मानदेय और किचन वस्त्र के लिए कुल 1,27,22,098 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद यह राशि खातों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में पीएम पोषण योजना के तहत 1,006 परिषदीय प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक, 194 कंपोजिट विद्यालय, 39 अशासकीय सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय, 13 सहायता प्राप्त मदरसे, चार दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय, एक अनुदानित संस्कृत विद्यालय और 60 इंटर कॉलेज शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: बीडीओ ने की प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक प्राथमिक स्तर के रसोइयों को अप्रैल 2026 के एक माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.