नई दिल्ली, जुलाई 4 -- भारतीय टीम ने शनिवार को मैनचेस्टर में दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। अर्शदीप सिंह ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए फिल सॉल्ट और जोस बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि अपने अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ बाउंड्री लगाई और एक ओवर में 27 रन बटोर लिए। खराब शुरुआत के बाद इस ओवर में बने रन से इंग्लैंड की लड़खड़ाई हुई पारी संभल गई। यह भी पढ़ें- विश्व कप का हीरो अब बेंच पर, गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को बताया अपना फैसला; देखिए अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड की पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट किया। वह विकेट के पीछे ईशा...