मुंगेर, फरवरी 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी ताकत झोंक दी है। 7 फरवरी से जारी 'मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' (एमडीए) राउंड के तहत अब बुधवार से विशेष अभियान का आगाज हुआ है। अगले तीन दिनों तक जिले के 1,188 विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर बच्चों और शिक्षकों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष चरण के लिए 760 टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें निर्धारित स्थलों पर जाकर अल्बेंडाजोल और डीईसी की निर्धारित खुराक अपनी मौजूदगी में खिलाएंगी। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार पंकज प्रणव के अनुसार, इस अभियान के लिए कुल 904 स्कूल, 274 आंगनबाड़ी और 10 निजी केंद्रों को सत्र स्थल बनाया गया है। अब तक 9.50 लाख ने खाई...