1,1,6,1,1,6,4,6,1, IPL में जोश हेजलवुड की हुई पिटाई, अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ठोके 27 रन'
नई दिल्ली, मई 22 -- दक्षिण अफ्रीका और सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान धीमी शुरुआत की। लेकिन एक बार लय हासिल करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु के गेंदबाजों को जमकर धुना। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ उनके बल्ले से कई बड़े शॉट निकले, जिससे हैदराबाद का स्कोर 150 के पार निकल गया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हेजलवुड ने अपने एक ही ओवर में 27 रन खर्च किए। इस ओवर में हेनरिक ने तीन छक्के और एक चौका लगाया। सनराइजर्स हैदराबाद के 13वें ओवर में हेनरिक क्लासेन ने जोश हेजलवुड के खिलाफ ताबड़तोड़ शॉट खेले। इस ओवर में हेजलवुड ने तीन वाइड गेंद डाली। दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने छक्का मारा। वहीं चौथी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में बाउंड्री से 22 रन बने। हेजलवुड न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.