1,03,915 स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खाते में शैक्षिक सामिग्री की राशि
आगरा, जुलाई 8 -- जनपद कासगंज में 1,03,915 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में 1,200 प्रति छात्र की दर से धनराशि हस्तांतरित की गई। यह सहायता विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदान की गई। इनके अलावा प्रतीकात्मक रूप से 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं उनके परिवारों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए। जनपद कासगंज में कुल 8,933 परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का जनपद स्तरीय आयोजन कलेक्ट्रेट रुद्राक्ष सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.