चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चक्रधरपुर रेलवे मंडल कार्मिक विभाग की ओर से स्थानीय महात्मा गांधी सभागार में 3 मार्च को महिला कर्मचारियों के लिए योगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत महिला कर्मी शामिल होंगी। मौजूदा हालात में बढ़ते तनाव को कम करने एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के लिए विशेषज्ञ योग शिक्षकों के द्वारा योग के गुर सिखाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप में चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी समेत तमाम विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे कार्मिक विभाग की महिलाएं, दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल महिला कल्याण संघ, स्काउट्स एंड गाइड, आरपीएफ समेत तमाम विभागों की महिला कर्मी योगाभ्यास सत्र में भाग लें...