09 अगस्त से निकलेगी उपपा की प्रदेशव्यापी परिवर्तन जन संवाद यात्रा
हरिद्वार, जुलाई 8 -- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही पार्टी ने सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक बदलाव के लिए प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने का ऐलान किया है। नौ अगस्त से खटीमा से 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा' निकाली जाएगी, जो पूरे उत्तराखंड में विभिन्न जन मुद्दों पर लोगों से संवाद करेगी। हरिद्वार स्थित गुलजारीलाल नंदा धर्मशाला में आयोजित उपपा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद केंद्रीय संयोजक पीसी तिवारी ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर 09 अगस्त से खटीमा से यात्रा शुरू होगी। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में राज्य आंदोलनकारियों ने किया देवभूमि परिवार कानून में 15 वर्ष की कट-आफ का विरोध यात्रा के माध्यम से राज्य के ज्वलंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.