08 लाथार्थियों को मिलेगी पॉपकार्न मेकिंग मशीन
बहराइच, मई 18 -- बहराइच। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 अन्तर्गत उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पिछड़े वर्ग के भुर्जी जाति एवं परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले (08 लाभार्थियों) कारीगरों को आधुनिक पॉपकार्न मेकिंग मशीन का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। बताया कि इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य है, विभागीय वेबसाइट यूपीकेवीआईबी डाट जीओवी डाट इन पर आनलाइन आवेदन कर 01 फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड, पास बुक की छाया प्रति के साथ ऑफलाइन आवेदन पत्र पूर्ण कर 15 जून 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में जमा कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.