चक्रधरपुर, मार्च 12 -- चक्रधरपुर। हिन्दू नव वर्ष पर 19 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा चक्रधरपुर के पोटका शिव मंदिर से शुरू होगी और सोनुवा शिव बस स्टैंड हनुमान मंदिर में संपन्न होगी। हिन्दू नव वर्ष शोभायात्रा को लेकर टाउन काली मंदिर में हिन्दू जागरण मंच की एक बैठक अशोक षाड़ंगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान एक समिति का गठन किया। इस समिति में नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, डॉ विजय सिंह गागराई, सुरेश साव, राजू प्रसाद कसेरा, मालती गिलुवा, विमला प्रसाद और गोरखनाथ बोदरा को शामिल किया गया है। वहीं व्यवस्थापक समिति में अनूप दुबे, डिक्की राव, बंटी मिश्रा, निक्कू सिंह, सपन मिस्त्री, सुमित तांती, राम प्रकाश, चंदन सोनकर, गोनू जायसवाल, सोनी विश्वकर्मा, राकेश श्रीवास्तव, रिक्की छाबड़ा, ...