मोतिहारी, मार्च 6 -- मोतिहारी। मेंटेनेंस कार्य 33 केविए बेलीसराय लाइन 07 व 08 मार्च की सुबह 07 से 10:30 बजे तक बंद रहेगा। जिससे बेलीसराय पावर हाउस से संबंधित मोहल्लों की बिजली गुल रहेगी। श्रीकृष्ण नगर, अगरवा, चांदमारी, आजाद नगर, बलुआ, रेड क्रॉस, बेलवनवा, हॉस्पिटल रोड, बापूधाम रेलवे स्टेशन, टाउन थाना, मुफस्सिल थाना, सदर अस्पताल, स्टेशन रोड, चिलवानिया, अंबिकानगर, शांतिपुरी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्णतः प्रभावित रहेगी। इसकी जानकारी बिजली विभाग के एसडीओ राजीव मिश्र ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...