सीवान, फरवरी 10 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भलुई गांव के दो युवकों के सड़क हादसे में मौत के बाद जहां हड़कंप मच गया। वही नाराज लोगों ने मैरवा गुठनी मुख्य मार्ग को जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगो का आरोप था कि सड़क निर्माण कार्यों में लगी कंपनी द्वारा लापरवाही बरतने, नियमों का पालन न करने, लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने और मनमानी करने का आरोप लगाया गया। नाराजा लोगों ने सड़क जाम कर दोषी ठेकदार और कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किया। सूचना मिलने के बाद एएसपी संजय कुमार झा, एसडीओ आशुतोष गुप्ता, सीओ डॉ विकास कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार, मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, दरौली थानाअध्यक्ष अविनाश कुमार झा मौके पर पहुंचे। मृतक दीपक राम के परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में उसकी पत्नी लालमती देवी, मा...