पूर्णिया, मई 29 -- पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों द्वारा विभिन्न विभाग से संबंधित कुल 07 आवेदन देकर अपनी-अपनी समस्याएं प्रभारी जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं गयी। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड, अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन प्रत्ये...