चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा प्रखंड के तीन गांव में हाथी ने चार घरों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं गांव में हाथी आने के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मुखिया गणेश बोदरा ने वन विभाग से वार्ता कर क्षतिग्रस्त परिवार को मुआवजा देने और हाथी को जंगल में खेदड़ने के मांग की है, ताकि जानमाल का नुकसान होने से रोका जा सके। बुधवार की रात्रि हाथी ने कायदा पंचायत के रायबेड़ा गांव में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं तरकटकोचा पंयात के रायबेड़ा गांव में संजय गोप और एक अन्य व्यक्ति के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे सामान चट कर दिया। वहीं गुलुरवां गांव में कोंजो हेम्ब्रम के घर का चौखट और दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और घर में रखे गेंहूं और चावल चट कर गया। हाथी द्वारा घर का दरवाजा तोड़ने से घर में रखे बर्त्तन आ...