06 से बढ़कर 15 फीसदी हुई इंपोर्ट ड्यूटी से सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा
एटा, मई 13 -- सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी छह से बढ़ाकर सीधे 15 फीसदी करने के सरकारी फैसले से जिले का सराफा कारोबार धराशायी हो गया है। वैश्विक स्तर पर जारी जंग की तपिश और घरेलू बाजार में रातों-रात बढ़े टैक्स के कारण बुधवार को सोने के भाव में प्रति दस ग्राम 20 हजार रुपये तक का ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया। सोना-चांदी पर निरंतर बढ़ रही महंगाई के कारण शादी-ब्याह के सीजन में भी सराफा कारोबारी, व्यापारी और गहने गढ़ने वाले कारीगर ग्राहकों के लिए तरस रहे हैं। सोने के साथ चांदी के भाव में भी अचानक वृद्धि होने से सराफा कारोबार में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट की जा रही है। रिकॉर्ड महंगाई के इस दौर में अब मध्यम वर्गीय परिवारों की पहुंच से सोने-चांदी के जेवर कोसों दूर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- आयात शुल्क बढ़ने से चांदी तीन लाख पहुंचीनए टैक्स स्लैब का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.