06 जिलों में 08 गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण के लिए 12. 80 करोड़ रूपये स्वीकृत
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए 6 जिलों में 8 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण के लिए 12 करोड़ 80 लाख 96 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत धनराशि से फिरोजाबाद के मदनपुर, गोण्डा के करनैलगंज, अलीगढ़ के खैर तहसील में दो, एटा, संभल के चंदौसी, गोण्डा, तथा आजमगढ़ के मुस्तफाबाद में गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक केन्द्र के लिए 160.12 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.