सोनभद्र, मार्च 19 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान औड़ी मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर चोरी का डीजल बेचने जा रहे दो डीजल चोरों को दुरासिनी दुर्गा मंदिर के आगे रेलवे पुलिया के पास घेरा बंदी कर दबोच लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर बबूल की झाड़ियों के पास छिपाकर रखे गए 06 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 240 लीटर चोरी का डीजल, एक अदद लोहे की सरिया तथा लगभग 02 मीटर प्लास्टिक पाइप बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने दिनांक 16/17 मार्च 2026 की रात्रि में बिछड़ी धर्मकांटा के पास खड़ी हाईवा वाहनों की टंकियों को तोड़कर डीजल चोरी किया था। थाना अनपरा में इसका मुकदमा धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज था जिसकी बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.