मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार कृषि विश्वविद्यालय ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 03-07 अप्रैल को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं तथा 05-07 अप्रैल के दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि इस बीच अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 50-60 प्रतिशत तथा दोपहर में 20-25 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में 09-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है।------मौसम को लेकर किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने द...