चक्रधरपुर, मार्च 3 -- चक्रधरपुर। भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली पुरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव राखामाईंस स्टेशन में देने की घोषणा की है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर-18477 पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4 मार्च से पुरी से खुलेगी एवं यह 5 मार्च को घाटशिला 04.35 बजे पहुंचेगी और 04.37 बजे खुलेगी। यह राखामाईंस रेलवे स्टेशन 04.50/04.51 खुलेगी एवं टाटानगर 05.27/05.35 खुलेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 18478 ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस 4 मार्च को ऋषिकेष से खुलेगी एवं यह 5 मार्च को टाटानगर 17.45-17.55 खुलेगी। राखामाईंस में इसका समय 18.48-18.49 एवं घाटशिला 18.56-18.58 खुलेगी। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव राखामाईंस में देने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधिय...