चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- चक्रधरपुर। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली पुरी-ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव मध्य प्रदेश के वेंकटनगर रेलवे स्टेशन में देने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 27 फरवरी से वेंकटनगर स्टेशन पर 16.29 बजे पहुंचेगी और 16.31 बजे खुलेगी, वहीं ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 फरवरी से वेंकटनगर स्टेशन पर 06.32 बजे पहुंचेगी और यह ट्रेन वहां से 06.34 बजे खुलेगी। रेलवे ने स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर ठहराव देने की मंजूरी से दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.